Sikka Dhan Vriddhi

Sikka Dhan Vriddhi

दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त

SIKKA DHAN VRIDDHI CO-OP (U) THRIFT & CREDIT SOCIETY LIMITED

साथ मिलकर समृद्धि

पंजीकरण संख्या: 10918/S-VII/T/C/2025

Sikka Dhan Vriddhi

सोसायटी परिचय

विश्वसनीय सहकारी वित्तीय संस्था

सिक्का धन वृद्धि को-ऑप (यू) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड दिल्ली में पंजीकृत एक बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति है, जो सदस्यों को बचत, जमा और ऋण सुविधाएँ प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सदस्यों की आर्थिक सुरक्षा और सामूहिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।

आधिकारिक विवरण

पंजीकरण संख्या
10918/S-VII/T/C/2025
स्थायी लेखा संख्या (PAN)
ACPAS9743Q
निगमन/गठन की तारीख
26/05/2025
मान्यता
दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सहकारी समिति

प्लाट नं० ख. नं.-52/1, पीवीसी रोड़, टीकरी कलाँ, नई दिल्ली-110041

सुविधाएँ

सदस्यों के लिए वित्तीय सेवाएँ

बचत खाता

सुरक्षित और लाभकारी बचत खाते के माध्यम से अपनी आय को संरक्षित करें।

ऋण सुविधा

सोसायटी नियमों के अनुसार सदस्यों को उचित दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध।

एफ.डी./आर.डी.

निश्चित जमा (FD) और आवर्ती जमा (RD) योजनाओं के माध्यम से नियमित बचत।

सदस्यता प्राप्ति के नियम

सदस्य बनने हेतु निम्नलिखित पात्रता, दस्तावेज़ और शुल्क लागू हैं।

पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • आवेदक दिल्ली में निवास करता हो या दिल्ली में व्यवसाय करता हो।
  • आवेदक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो।
  • आवेदक पूर्णतः स्वस्थ हो।
  • आवेदक न तो दिवालिया हो और न ही किसी न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया हो।

आवश्यक दस्तावेज़

  • पूरी तरह से स्पष्ट अक्षरों में सफाई से भरा एवं हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन पत्र।
  • संलग्न प्रारूप के अनुसार 10 रु. के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र।
  • आय एवं व्यवसाय का प्रमाण-पत्र एवं पैन कार्ड की कापी।
  • निवास का प्रमाण-पत्र (मतदाता/पासपोर्ट/आधार/पैन — स्वयं सत्यापित) एवं रजिस्ट्री/जी.पी.ए./बैनामा की फोटो कॉपी।
  • निकटतम माह के बिजली, टेलीफोन अथवा पानी के बिल की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी।
  • चार पासपोर्ट साइज के नवीनतम फोटो व एक नॉमिनी का फोटो।

शुल्क संरचना

  • न्यूनतम 4 शेयर @ ₹2000 + प्रवेश शुल्क ₹100 + अनिवार्य जमा ₹200 + कल्याण शुल्क ₹200 + विविध शुल्क ₹100 = कुल ₹2600/-
  • प्रवेश एवं विविध शुल्क और भवन कोष वापस नहीं किया जाता।

महत्वपूर्ण सूचना

  • आवेदन स्वीकार करना अथवा न करना सोसायटी का विशेषाधिकार है।
  • सदस्यता की तिथि वह होगी जब कार्यकारिणी आपकी सदस्यता स्वीकृत करती है, न कि आवेदन की तिथि।
  • सदस्य बनने से ऋण स्वीकृति की गारंटी नहीं है; शेयर लेने से पहले पूर्ण विचार करें।

ऋण (लोन) प्राप्त करने के सामान्य नियम

ऋण आवेदन से संबंधित मुख्य नियम और शर्तें निम्नानुसार हैं।

  1. ऋण का आवेदन निर्धारित फार्म में देना होता है, जो कार्यालय से ₹30 देकर प्राप्त किया जा सकता है।
  2. कोई भी सदस्य अपनी सदस्यता प्राप्ति की तिथि से 90 दिन पश्चात ऋण के लिए प्रार्थना पत्र दे सकता है।
  3. ऋण का फार्म सावधानी पूर्वक एवं साफ-साफ भरें; अपूर्ण एवं त्रुटियों वाले फार्म पर विचार नहीं किया जाएगा।
  4. ऋण का आवेदन कम से कम 15 दिन एवं अधिकतम 3 माह में स्वीकृत अथवा निरस्त किया जाता है।
  5. सभी जमानतियों को सोसायटी का सदस्य होना अनिवार्य है; जमानतियों एवं आवेदक के पास आवेदित रकम के 10% के बराबर शेयर होने अनिवार्य हैं।
  6. ऋण का चेक प्राप्त करने के लिए दी गई तिथि पर सभी जमानतियों का उपस्थित होना अनिवार्य है।
  7. स्वीकृत ऋण का 0.5% जोखिम कोष (Common Welfare Fund) में काटा जाता है, जो वापस नहीं किया जाता।
  8. स्वीकृत ऋण का 0.5% भवन कोष (Building Fund) के रूप में लिया जाता है।
  9. स्वीकृत ऋण की रकम का 0.5% ऋण निस्तारण शुल्क (लोन प्रोसेसिंग फीस) के रूप में लिया जाता है।
  10. सामान्य ऋण की अधिकतम सीमा शेयरों की रकम का 10 गुना है; प्रथम बार केवल 5 गुना ऋण दिया जाएगा।
  11. महीने की 10 तारीख तक स्वीकृत ऋण पर पूरे माह का ब्याज लिया जाता है।
  12. ऋण तभी दिया जाएगा जब सोसायटी प्रार्थी एवं जमानतियों से पूरी तरह आश्वस्त हो।
  13. ऋण की किस्त ब्याज सहित प्रत्येक माह की 10 तारीख तक दें; विलंब पर 3% दंड ब्याज लागू होगा।

संपर्क करें

कार्यालय में आकर या फोन पर जानकारी प्राप्त करें

पता

प्लाट नं० ख. नं.-52/1, पीवीसी रोड़, टीकरी कलाँ, नई दिल्ली-110041

टीकरी कलाँ, पीवीसी रोड़, नई दिल्ली

कार्यालय समय

सोमवार से शनिवार — सुबह 10:00 से शाम 5:00 (रविवार अवकाश)